अद्धयात्मजीवनशैली

धनतेरस आज : राशि के अनुसार करें खरीददारी, बनेंगे धनवान

ज्योतिष डेस्क : देश में धनतेरस का पर्व आज शाम उत्साह से मनाया जाएगा। धनतेरस पर सभी लोग भगवान धनवंतरी की पूजा करने के बाद भगवान से जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और लंबी आयु की कामना करते हैं। भगवान धनवंतरी को संपूर्ण संसार के पहले वैद्य के रूप में जाने जाते हैं और आज ही के दिन भगवान धनवंतरी का अवतरण हुआ था।इसीलिए आज के दिन भगवान धनवंतरी और धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है। धनतेरस के दिन हर कोई इस सोच में होता है कि ऐसा क्या खरीदा जाए जिससे लाभ की प्राप्ति हो।

धनतेरस पर आप अपनी राशि अनुसार निम्न वस्तुएं खरीद सकते हैं-
मेष राशि : सोने की खरीदारी मेष राशि वालों के लिए विशेष शुभ होगी। इसके अलावा आपके लिए स्टील के बर्तन या धातु के गहने, भूमि, भवन में निवेश भी लाभ दायक होगा।
वृषभ राशि : चांदी की कोई वस्तु (पात्र, मूर्ति) व गाय-बछिया की जोड़ी की खरीददारी करना शुभ होगा। कौड़ी खरीद कर घर लाएं और लक्ष्मी पूजा के समय इनकी भी पूजा करें, उसके बाद इन कौड़ियों को वहां रखें जहां आप अपना धन रखते हैं, इससे आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
मिथुन राशि : कांसे की गणेश मूर्ति और मिटटी का दीपक खरीदना शुभ होगा।
कर्क राशि : स्फटिक या चांदी का श्री यंत्र खरीदें। यह आपके लिए अत्यंत शुभ और विशेष फल देने वाला रहेगा।
सिंह राशि : तांबे का पात्र खरीदें इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।
कन्या राशि : कांसे व हाथीदांत से बनी हुई वस्तु खरीद कर पूजा स्थल में रखें तो निश्चित लाभ प्राप्त होगा।
तुला राशि : चांदी का श्री यंत्र या सिक्का अवश्य खरीदें तब लाभ निश्चित है।
वृश्चिक राशि : तांबा, पंचधातु का पात्र या इनसे बना श्री यंत्र और स्वस्तिक खरीदें उसके साथ थोडा सा गेंहू, गुड़ घर लाएं।
धनु राशि : केसर, हल्दी और भगवान के वस्त्र खरीदें।
मकर राशि : कपड़ें, चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ होगा।
कुंभ राशि : भवन, भूमि, वाहन, स्वर्ण आदि पर निवेश करने से लाभ होगा।
मीन राशि : पीतल के बर्तन, सोने या चांदी के सिक्के खरीदना लाभदायक होगा।

Related Articles

Back to top button