अन्तर्राष्ट्रीय

पिघल सकता है अंटार्कटिका में विशालकाय ग्लेशियर, जानें क्या होगा

अंटार्कटिका में तैर रहे फ्रांस से भी बड़े आकार के ग्लेशियर के जलवायु के गर्म होने के साथ जल्दी पिघलने की आशंका है और इससे समुद्र के जलस्तर में भारी वृद्धि हो सकती है.

वैज्ञानिकों ने कहा है कि टॉटेन ग्लेशियर अंटार्कटिका में सबसे तेज तैरने वाला और सबसे बड़ा ग्लेशियर है. वैज्ञानिक उस पर करीबी नजर रख रहे हैं कि वह कैसे पिघलता है.

शोधकर्ताओं ने पहले जितना सोचा था उससे कहीं अधिक आकार में यह ग्लेशियर तैर रहा है. यह अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल के अध्ययनों में यह पता चला है कि टॉटेन ग्लेशियर का कुछ हिस्सा गर्मी से पहले ही पिघल रहा है.

Related Articles

Back to top button