जीवनशैली

बरसात में भीगने के बाद पांच चीजें करने के लिए उतावली रहती हैं लड़कियां


बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जब धरती से मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू आती है तो मौसम खुशनुमा हो जाता है। तेज धूप और गर्मी के बाद बारिश की बूंदे न सिर्फ दिल को सुकून पहुंचाती हैं बल्कि आपके दिल में छिपी कई इच्छाओं को भी अनायास ही जन्म दे देती हैं। ऐसा ही कुछ लड़कियों के भी साथ होता है। बारिश के मौसम में आखिर क्या करने का मन करता है लड़कियों का।

बारिश में नहाने का
बारिश देखते ही सबसे पहले लड़कियों का मन करता है कि वो बारिश में खूब नहाए। गर्मी और उमस के बाद तन को बिगौती बारिश की बछौर न सिर्फ उनके मन को सुकून से भर देत हैं बल्कि सूरज से झुलसी त्वचा के लिए भी वरदान साबित होती हैं।

पकौड़े खाने का
लड़की हो या लड़का या फिर हो कोई बुर्जुग बारिश देखते ही हर किसी का मन चाय के साथ पकौड़े खाने का तो जरूर करता है। लड़कियों को वैसे भी चटोरी कहा जाता है। बारिश हुई नहीं कि वो पहुंच जाती हैं किचन में पकौड़े या फिर कुछ चटपटा बनाने।

बाइक पर घूमने का
लड़कियां अक्सर बारिश में चाहती हैं कि वो अपने पार्टनर के साथ बाईक पर घुमने के लिए जाएं। हल्की-हल्की बारिश के बीच अपने पार्टनर के साथ बाईक पर पीछे बैठने का भी अपना ही एक अलग मजा होता है।

बारिश को निहारने का
ज्यादातर लड़कियों को अपने घर की बालकनी में खड़े होकर बारिश को घंटों निहारने का बहुत शौक होता है। खास बात तो यह है कि वो ऐसा घंटों तक कर सकती हैं। हरी भरी हरियाली के बीच बारिश को देखना वाकई आंखों को काफी सुकून देता है।

पार्टनर के साथ भीगने का
हर लड़की चाहती है कि वो बारिश में अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डाले यूं ही सड़कों पर घंटों घुमती रहें। ऐसा करते समय वो अपने साथी से प्यार भरी बातें करें।

Related Articles

Back to top button