अपराध

बहन के साथ छेड़खानी पर भाई ने मनचले की जमकर की धुनाई

man-beaten_1476699690मुंबई से सटे ठाणे के शाहपुर एक मचनले की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो शख्स युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं, जबकि एक वीडियो बना रहा है। सबक सिखाने की वजह यह है कि मनचला अक्सर नाबालिग लड़की को छेड़ा करता था और इसी बात के चिढ़े भाई ने कुछ इस तरह का कदम उठाया।
 
लेकिन, खबरों के अनुसार मार खाने वाले शख्स अक्षय दुधले लड़की का ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि, पीड़ित अक्षय के खिलाफ वासिंद थाने में छेड़खानी और बदसलूकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button