मनोरंजन

बॉलीवुड के इन सेलेब्रिटी ने पुलवामा अटैक के शहीदों के लिए किये इतने रूपये दान

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के लगभग 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले के बाद से पूरे देश में गुस्सा कायम हैं। आज इस हादसे को हुए लगभग एक सप्ताह होने वाला हैं। शहीद हुए जवानों को लेकर देश में हर एक देशवासी के दिल में गुस्से का सैलाब उमड़ रहा हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने शहीद जवानों के परिवार के लिए मदद का हाथ बढ़ाया हैं। अब तक भारत के वीर साइट पर लोग 11 करोड़ से ज्यादा की मदद कर चुके है। इतना ही नहीं देश के उद्योगपति और बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद के लिए आगे आए हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने देश शहीद जवानों के परिवारों को मदद के लिए 5 करोड़ दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों से मदद की अपील की हैं.

बॉलीवुउ के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी शहीदों के परिवार वालों को 5–5 लाख की सहायता प्रदान की है।

अभिनेता सलमान खान ने भी अपने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के जरिए सैनिकों के परिवार की मदद की है.

अजय की फिल्म टोटल धमाल की टीम ने भी शहीद हुए सैनिकों के परिवार को 50 लाख रूपए की मदद की है।

फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइकी की टीम ने भी मदद की हैं। प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने बताया कि, टीम उरी ने आर्मी फैमिली वेल फेयर फंड को एक करोड़ रुपए की सहायता दी हैं।

गायक कैलाश खेर ने भी शहीद विजय कुमार मौर्य के घर वालों को 10 लाख की सहायता दी हैं। उन्होंने शहीद की पत्नी और पिता दोनों को 5–5 लाख की मदद की है।

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शहीदों की पत्नियों को 3-3 लाख की मदद देने का वादा किया है।

Related Articles

Back to top button