Entertainment News -मनोरंजन

इसी साल शादी के सात फेरे लेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, वेडिंग को लेकर हुआ ये खुलासा

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) से सगाई करने के बाद काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके शादी का डेट जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल अपने वेडिंग की तैयारियों में भी जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि ये लव बर्ड्स साल 2023 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

जी हां, खबरों की मानें तो ये कपल इसी साल सितंबर और नवंबर के बीच शादी के सात फेरे ले सकते हैं। जिसके लिए परिणीति और राघव अपनी शादी के लिए वेडिंग वेन्यु भी तलाश रहे हैं। जिसको लेकर यह खबर सामने आई थी कि परिणीति चोपड़ा शनिवार को अकेले उदयपुर पहुंची थीं। जहां वो लीला पैलेस में रुकी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस उदयविलास होटल गई थीं। जहां उन्होंने फैमिली के साथ लंच किया था। जिसके बाद वो उदयपुर के टूरिज्म डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना से भी मिली थीं।

वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखा सक्सेना ने यह खुलासा किया है कि एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात परिणीति से हुई थी। जो कि 20 मिनट तक चली। शिखा ने बताया कि परिणीति के साथ उन्होंने पूरा दिन वेन्यू देखने में बिताया। हालांकि, इस दौरान परिणीति शादी के बारे में खुलकर बात नहीं कर रही थीं, लेकिन बातें उसी के आस पास चल रही थी।

शिखा ने यह भी खुलासा किया कि परिणीति ने उनसे उदयपुर के मौसम के बारे में जानकारी ली जैसे कि उदयपुर का मानसून और सर्दी कब शुरू होता है। जिसके लिए परिणीति के मन में सितंबर का महीना चल रहा था। एक्ट्रेस ने अपने पीए की तरफ देखते हुए सितंबर का लास्ट वीक नोट करने को भी कहा। हालांकि, शिखा ने उन्हें नवंबर की सलाह दी, लेकिन इस मौसम में ठंडी होने के कारण पीए को चिंता थी। खबरों के मुताबिक यह माना जा रहा है कि परिणीति और राघव की शाही अंदाज में शादी होगी। जिसमें फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के अलावा खास गेस्ट भी शामिल होंगे।

मालूम हो कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की थी। इस इंगेजमेंट सेरेमनी में शामिल होने के लिए परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से इंडिया आई थीं। वहीं कपल की रिंग सेरेमनी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा कई राजनेता भी पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button