ज्ञान भंडार

बॉलीवुड सितारों ने दी ‘मिसाइल मैन’ को श्रद्धांजलि…

kalam_5मुंबई: भारत के ‘मिसाइल मैन’ के रूप में लोकप्रिय डा. एपीजे अब्दुल कलाम का बीते दिन निधन हो गया है। उन्होंने ‘‘जनता के राष्ट्रपति ’’ के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। उनके जाने का हर किसी को दुख हर किसी को है। बॉलीवुड सितारों ने भी कलाम को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ‘बहुत बढि़या दिमाग, बच्चे जैसा व्यवहार, सबकी परवाह करने वाले प्यारे कलाम नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ इसके साथ ही बिग बी कलाम साहब की एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, ‘सपने वो नहीं होते जो रात को सोते समय नींद में आते हैं, सपने वो होते हैं जो रातों में सोने नहीं देते।’ शाहरुख खान ने ट्वीट किया, ‘गुरदासपुर में आतंकी हमला और डॉ कलाम के जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर डॉ कलाम की आत्मा को शांति दें।’
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने लिखा, ‘मैं अभी मुंबई पहुंचा और सुना कि भारत के सबसे प्रिय राष्ट्रपति मिसाइल मैन अब्दुल कलाम नहीं रहे। विज्ञान के क्षेत्र में उनका बहुत योगदान रहा। वह सबके प्यारे थे। मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में शुमार हूं जिन्हें कलाम जैसे महान राष्ट्रपति के हाथों से दो-दो राष्ट्रीय पुरस्कार पाने का मौका मिला। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’ प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘अच्छाई और महानता एक व्यक्ति में कम ही देखने को मिलती है। डॉ कलाम इन दोनों के निचोड़ थे। ये भारत का बड़ा नुकसान है। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को शांति दें।’ शाहिद कपूर ने लिखा, ‘सोमवार का दिन बहुत बुरा रहा। गुरदासपुर का आतंकी हमला, शर्मनाक! ईश्वर डॉ कलाम की आत्मा को शांति दे। उम्मीद है कल का दिन बेहतर होगा।’ आलिया भट्ट ने लिखा, ‘डॉ अब्दुल कलाम ने कहा था कि सपनों को विचारों में तब्दील करे और विचारों का रिजल्ट एक्शन के रूप में सामने आएंगे। ‘

Related Articles

Back to top button