अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

ब्रेस्ट पर लगाया जहर, मां ने बच्चे को दूध पिलाकर मार डाला

पार्टनर के अफेयर से दुखी थी महिला

जोहांसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में महिला ने अपने पार्टनर के अफेयर की बात से काफी दुखी थी और गुस्से में आकर महिला ने अपने 11 महीने के बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान जहर देकर मार डाला। इस महिला पर अपने कुल 4 बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा है। अदालत ने अब इस महिला को दोषी करार दे दिया है। दरअसल कुछ महीने पहले अदालत में सुनवाई के दौरान वकील ने जज साहब से कहा था कि जिन परिस्थितियों में महिला ने यह हत्याएं कि उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि महिला को दीमागी इलाज की जरूरत है। अदालत ने उस वक्त यह दलील मान ली थी और महिला को मानसिक इलाज के लिए भेजा। कुछ हफ्ते पहले मिडडेलबर्ग हाईकोर्ट को महिला की चिकित्सीय रिपोर्ट सौंपी गई और अदालत को बताया गया कि अब महिला ट्रायल के लिए अदालत में उपस्थित होने के लिए पूरी तरह फिट है। मामला साउथ अफ्रीका के म्पुमालांगा का है। 4 बच्चों की हत्या करने वाली इस मां का नाम जिन्हले मडिट्ला है। अब हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान जज ने माडिट्ला को 4 हत्याओं का दोषी पाया। अदालत में महिला ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसका पार्टनर किसी अन्य महिला के साथ रिलेशनशीप में है तो उसे गहरा आघात पहुंचा था। इसके बाद उसने अपने चारों बच्चों की हत्या करने की योजना बनाई।

महिला ने घर के पास चूहों को मारने वाला जहर बेचने आए एक वेंडर से जहर खरीदी। उसने इस जहर को आचार और रोटी में मिलाकर अपने तीनों बच्चों को खिला दिया। इसके बाद उसने अपने नवजात बच्चे को मारने के लिए अपनी ब्रेस्ट में जहर लगाकर बच्चे को दूध पिलाया। महिला ने बताया कि वो खुद को मारना चाहती थी। 2018 में अपने चार बच्चों की हत्या के बाद यह महिला खुद ही 30 दिसंबर को वोसमैन पुलिस स्टेशन पहुंची थी। महिला की बात सुनकर पुलिस जिन्हले मडिट्ला के घर पहुंची थी। जिन बच्चों की हत्याएं की गई थी उनमें 4 और 8 साल की दो बच्चियां और 7 साल का एक बच्चा तथा 11 महीने का एक दुधमुंहा भी शामिल था। यह सभी महिला के किराये के मकान में मृत अवस्था में मिले थे। सभी चारों बच्चों को कंबल से लपेटा गया था और किसी के भी शरीर पर चोट या जख्म के निशान नहीं थे जिससे की यह पता चल सके की इनकी मौत आखिर हुई कैसे…? जिन्हले मडिट्ला ने पिछले साल 27 दिसंबर को पुलिस के सामने कबूल किया था कि उसका अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने इन चारों बच्चों को मारने का प्लान बनाया था। उसने अपने तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया और फिर उन्हें एक कमरे में सुला दिया। इसके बाद उसने ब्रेस्ट पर जहर लगाकर 11 महीने केे बच्चे को फीडिंग करा उसे भी मार डाला। सभी बच्चों को एक कंबल से ढक कर महिला भी उसी कमरे में सो गई। महिला ने खुलासा किया कि बच्चों को मारने के बाद वो शराब पीने के लिए बाहर भी गई थी। इस बेरहम मां ने अदालत में दया के लिए गुहार भी लगाई थी। महिला ने कहा था कि उसने जो कुछ भी किया उसका बचाव नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button