अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

रूसी सेना का विमान काला सागर में क्रैश, 91 लोग थे सवार

ujjainlivenews201607302251102016_7image_10_54_551658316missingरूस की सेना का एक विमान सोची के एडलर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद काला सागर में क्रैश हो गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह Tu-154 विमान था। इस विमान में 91 लोग सवार थे। इसमें 83 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे। सोची एडलर एयरपोर्ट से उडा़न भरने के बाद मास्को के समयानुसार सुबह 5.40 बजे रेडार से गायब हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी खराबी या किसी मानवीय गलती की वजह से यह हादसा हुआ है। सोची में उड़ान के लिए मौसम परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल थीं और कोई भी नागरिक विमान रद्द नहीं किया गया था।

जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही प्लेन रेडार से गायब हो गया था, जिसके बाद रूसी सेनाओं ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। विमान में सवार लोगों में सैनिक, सैन्य म्यूजिक बैंड और कुछ पत्रकार शामिल थे। वे सीरिया के लटाकिया स्थित रूसी एयरबेस में नए साल के मौके पर एक कॉन्सर्ट में भाग लेने जा रहे थे।रिपोर्टों के मुताबिक़ ये विमान सीरिया के लटाकिया प्रांत के लिए उड़ान पर था। समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ खोजी दल को काला सागर में विमान का मलबा मिला है।

क्रैश हुआ विमान Tu-154 मास्को के नजदीक चकालोवास्की एयरफील्ड में ईंधन भरने के बाद सोची पहुंचा था। काला सागर के ऊपर से गुजरने के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद प्लेन रेडार से गायब हो गया था। स्थानीय समयानुसार सुबह 5.20 बजे विमान ने उड़ान भरी और 5.40 पर इसका रेडार से संपर्क टूट गया।

Related Articles

Back to top button