टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

भाजपा में शामिल हो गये रालोद प्रवक्ता और पूर्व विधायक साहब सिंह

लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने मुख्यालय में रालोद प्रवक्ता और पूर्व विधायक साहब सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साहब सिंह के साथ कई पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुरादाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष रजनीकांत जाटव और संभल के चरण सिंह भारती भी भाजपा में शामिल। लखनऊ में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों से आए नेताओं को भाजपा में शामिल कराया गया। गौरतलब है कि कैराना और नूरपुर में चल रहे उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा विपक्ष को झटका देने की तैयारी में है। पश्चिम में प्रभावी रालोद और सपा समेत अन्य दलों के नेताओं को एक दो दिन में भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। जाट समाज में दखल रखने वाले राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता और पूर्व विधायक का भाजपा में शामिल होना तय हो गया है। रालोद मुखिया के करीबी रहे इस नेता ने अपने समाज के अलावा व्यापारी वर्ग समेत कई पूर्व ब्लाक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों को भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया है। कैराना की जंग में भाजपा लोहे को लोहे से काटने का फार्मूला अपना रही है। वर्ष 2013 के दंगे के बाद पहली बार मुस्लिम और जाटों को विपक्ष एकजुट करने में लगा है लेकिन, भाजपा इस समीकरण को तोडऩे में लग गई है। चुनाव की घोषणा होते ही रालोद से निलंबित किये गए एकमात्र विधायक सहेंद्र सिंह को भाजपा में सदस्यता मिल गई। सहेंद्र भी अपने साथ ब्लाक प्रमुखों और प्रधानों की एक टीम लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। विपक्ष के कई और नेताओं को भाजपा अपने पाले में लाने के लिये नजर गड़ाये है।

Related Articles

Back to top button