दिल्लीफीचर्ड

भारत के महान तबलावादक लच्छू महाराज की 74वीं जयंती पर गूगल डूडल ने किया याद 

भारत के जाने-माने तबलावादक लच्छू महाराज को उनकी 74वीं जयंती पर आज गूगल उन्हें Google Doodle बनाकर याद कर रहा है। आज उनकी 74वीं जयंती है।

नई दिल्ली: महान तबलावादक लच्छू महाराज पर गूगल ने डूडल भारत के महान तबला वादक लच्छू जी महाराज को समर्पित किया है। वो भारत के महान तबला वादक थे। लच्छू महाराज का जन्म यूपी के वाराणसी में 16 अक्टूबर 1944 को हुआ था वैसे उनका नाम लक्ष्मी नारायण मगर बाद में वह लच्छू महाराज के नाम से वो खासे मशहूर हुए। उन्होंने अपने तबला वादन के लिए देश-विदेश में खूब नाम कमाया वहीं उन्होंने तमाम बॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया था। लच्छू महाराज को बनारस घराना का काफी कुशल तबला वादक माना जाता था, लच्छू महाराज ने गायन, वादन और नृत्य तीनों में ही निपुणता हासिल की थी और अपनी मेहनत के दम पर ही स्वतंत्र तबला वादन और संगत दोनों में महारथ हासिल की थी। गौरतलब है कि लच्छू महाराज का अभिनेता गोविंदा से भी रिश्ता है, लच्छू की बहन निर्मला गोविंदा की मां हैं। लच्छू ने फ्रांसीसी महिला टीना से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी है। उन्होंने पखवाज, तबला और हिंदुस्तानी शास्त्रीय स्वर संगीत भी सीखा, इसके बाद लच्छू महाराज मुंबई चले गए, यहां उन्होंने महल , मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में तबला वादन किया। लच्छू जी महाराज को सरकार ने पद्म श्री सम्मान के लिए नामित किया था लेकिन महाराज ने लेने से मना कर दिया था। लच्छू महाराज का निधन 28 जुलाई, साल 2016 को हुआ था।

Related Articles

Back to top button