अजब-गजब

मछली के पेट से निकला 40 किलो प्लास्टिक, वजह हैरान कर देने वाली

प्लास्टिक के बढ़ते खतरे को लेकर दुनिया के तमाम देशों ने इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया है लेकिन अभी भी लोग इसका प्रयोग कर रहे है। समुद्र में बढ़ रहे प्लास्टिक कचरे को लेकर कई बार वैज्ञानिकों ने तमाम देशों को चेताया था कि इससे समुद्री जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। आज हम आपको एक ऐसा ही वाकया बताने जा रहे हैं जिसमे प्लास्टिक खाने की वजह से व्हेल मछली की मौत हो गयी। मामला फिलीपींस का है, जहां समुद्र किनारे मृत मिली एक व्हेल के शरीर के अंदर से 40 किलो प्लास्टिक निकला। वहीं मछली को पहली बार देखने वाले डीबोन कलेक्टर म्यूजियम की टीम का कहना है कि मछली की मौत भूख और प्लास्टिक के चलते हुई है। मछली के शरीर के अंदर से 40 किलो प्लास्टिक और बोरियां बरामद की गई हैं, जिसके चलते मछली की हालत बिगड़ गई और गैस्ट्रिक अटैक से उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button