स्पोर्ट्स

महीनो बाद मैदान पर नजर आए धोनी, लिएंडर पेस के साथ खेला फुटबॉल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने यहां चैरिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया। धोनी का कामकाज देखने वाली कंपनी रिति स्पोर्ट्स ने सोमवार को फेसबुक पर इन दोनों खिलाड़ियों और कई अन्य की तस्वीरें साझा की।

इसमें कहा गया है कि चैरिटी फुटबॉल मैच के लिए मुंबई में भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी।’ धोनी और पेस को हालांकि अभ्यास की जर्सी पहने हुए दिखाया गया है जिसमें ‘प्लेइंग फॉर ह्यूमेनिटी’ लिखा हुआ है। चैरिटी का कारण और मैच की तिथि स्पष्ट नहीं है।

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अनुपलब्ध रखा जिससे उनके संभावित संन्यास को लेकर काफी कयास लगाए गए। विश्व कप से लौटने के बाद 38 वर्षीय धोनी ने प्रादेशिक सेना में भी कुछ समय बिताया जिसके वह मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

इस मैच को खेलने के लिए एक्टर समीर कोचर, कोरियोग्राफर सिजर गोंजाल्विस और डायरेक्टर शशांक खेतान भी पहुंचे थे। खेतान ने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। मैच के बाद सभी स्टार्स ने साथ में ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

Related Articles

Back to top button