दस्तक-विशेष

मासिक राशिफल : मार्च 2017

सुजीत कुमार श्रीवास्तव

मेष : प्रत्येक कार्यों में अनचाही बाधाएं आएंगी फिर भी आप अपनी बुद्धिमता के बल पर उसे पूरा कर लेंगे। व्यय की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। धनु तथा कर्क राशि के जातक आपका सहयोग करेंगे। धार्मिक यात्रा का संयोग बनेगा। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकता है। कौए को रोटी खिलाएं। शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में छात्र सफलता की प्राप्ति करेगें। जीवन साथी से अनचाही नोक-झोंक व तनाव की संभावना रहेगी। पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत सफलताओं भरा रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नये प्रेम प्रसंग बनने के भी आसार हैं।
वृष : संघर्ष तथा कार्य क्षेत्र में आने वाली बाधाएं स्वत: दूर होंगी । समय बहुत अच्छा रहेगा । धन की प्राप्ति का योग बन रहा है । ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। भूखे ब्यक्ति को भोजन करावे इससे आपका बिगड़ा हुआ कार्य भी बन जायेगा। शिव पूजा करे तथा हनुमान जी का नियमित पाठ करें। गाय को भरपेट हरा चारा तथा रोटी खिलायें। माता-पिता का चरणं स्पर्श करें। नए अवसरों की प्राप्ति होगी । राजनीति तथा प्रशासन से जुड़े लोगों की यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
मिथुन : मानसिक उलझन तथा कार्य बाधाएं रहेगी इसके बावजूद आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला तथा हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। धन की प्राप्ति होगी। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी बीमारी के चपेट में आ सकते है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा लेकिन पत्नी से कुछ नोक-झोंक भी हो सकता है। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
कर्क: अपनी सेहत के तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य बहुत अच्छा नही रहेगा। नए अवसरों की प्राप्ति तथा धन में वृद्धि होगी। भावुकता पूर्ण निर्णय करने से बचे अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा शत्रु को परास्त करेंगे। संतान को सफलता अवश्य मिलेगी । नेत्र विकार तथा पाचन शक्ति में गड़बड़ी हो सकती है। गो माता को रोटी तथा गुड़ खिलाएं। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। कोई नया काम प्रारम्भ हो सकता है। लाल रंग शुभ है। निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक फैसले लेते समय भावनाओं को अपने दिमाग पर हावी न होने दें।
सिंह : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । राजनीति से जुडे़ लोग लाभान्वित हो सकते है। संतान को शिक्षा क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें ताकि कार्य बाधांए समाप्त हो। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। भाग्य बृद्धि के भी योग बन रहे है। नेत्र विकार तथा पाचन शक्ति में गड़बड़ी हो सकती है। गो माता को रोटी तथा गुड़ खिलाएं। बच्चों के तरफ ध्यान देने की भी आवश्यकता है। मांगलिक कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। निजी सम्बन्ध में मधुरता आयेगी। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।
कन्या: धन के आगमन का क्रम जारी रहेगा। भाग्य साथ दे रहा है इसलिए आने वाली बाधाएं स्वत: दूर हो जायेगीं । ससुराल पक्ष से लाभ की स्थिति बनेगी। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते है। स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। संतान के प्रति लगाव बढे़गा। प्रबन्धकीय क्षेत्र के छात्रों को नए अवसर की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होगें। पीला तथा लाल रंग शुभ है, गो माता को रोटी तथा गुड़ खिलाएं। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
तुला : अकस्मात धन की प्राप्ति को योग बना हुआ है । कई दिनों से रूरुका कार्य पूर्ण होगा। आय प्राप्ति के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी लेकिन आमदनी भी उसी हिसाब से होता रहेगा। इस माह गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नीला तथा सफेद आपका शुभ रंग है । तुला तथा कुम्भ राशि के जातक आपके मित्र सावित होेंगे। किसी बड़ी पार्टी में जाने का शुभ योग है। किसी गरीब ब्यक्ति को वस्त्र दान करें। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। गाय को केला खिलाए। अनजाने ब्यक्ति पर भरोसा बिलकुल न करे अन्यथा हानि हो सकती है। अकस्मात यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त कर ही कोई कार्य करें।
वृश्चिक: शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। फाइनेंस, इंश्योरेन्स, शेयर तथा वकालत क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यय पर नियंत्रण करने का प्रयत्न करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। हरा तथा नीला शुभ तथा भाग्योन्नति के लिए सहायक रंग है। शत्रु सक्रिय रहेगें फिर भी आपका कुछ बिगाड़ नही पायेंगे लेकिन कार्यों में परेशानी खड़ी कर सकते है। नेत्र रोगियों को सूर्योपासना करने से लाभ मिलेगा। तुला तथा कुम्भ राशि के व्यक्ति आपको लाभान्वित करेगें। गो माता को हरा चारा खिलाएं।
धनु : इस राशि का स्वामी बृहस्पति मातृ पक्ष तथा घर के निर्माण कार्य को मजबूत करेगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है। शिक्षा तथा ज्ञान के क्षेत्र में आपको यश, पद तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धनु, मीन तथा सिंह राशि के लोगों से की गयी व्यावसायिक साझेदारी सफल होगी। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा होगा। गाय को केला खिलाएं। बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें। विद्वानो तथा धार्मिक ब्यक्तियों का आर्शीवाद प्राप्त करें।
मकर: सूर्य पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएंगे। फोड़ा फुन्सी तथा उदर विकार हो सकता है। गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ रहेगा। कोई जमीन जायदाद की खरीददारी कर सकते है। मां को स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आएंगी। संतान पक्ष को सफलता की प्राप्ति होगी। गरीबों को अन्न का दान करें। आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। नीला तथा हरा रंग शुभ है। किसी चालू महिला से नोक-झोंक हो सकती है।
कुंभ: राजनीतिज्ञों के लिए यह माह विशेष फलदायी रहेगा। इस राशि का स्वामी शनि इनके लिए नए अवसरों की प्राप्ति करवायेगा। कोई नया कार्य प्रारमभ हो सकता है। हरा तथा नीला रंग शुभ है। किसी गरीब ब्यक्ति को अन्न तथा वस्त्र का दान करें, संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिए गये फैसले का स्वागत आपके उच्चाधिकारी भी करेंगे। अपनी दक्षता साबित करने के लिए अपने अधिकारियों पर आप हावी रहेंगे लेकिन चापलूस किस्म के व्यक्ति से सावधान रहे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है तथा स्थान का परिवर्तन भी हो सकता है। प्रत्येक शनिवार को शनी भगवान का दर्शन अवश्य करें।
मीन: शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति। आपकी वाणी से किसी बड़े नेता या उद्योगपति से सम्पर्क का लाभ मिलेगा। पीला तथा सफेद आपका शुभ रंग है। मां के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस माह रीयल स्टेट तथा शेयर में पूंजी का निवेश करें। मेष तथा धनु राशि के जातको से सहयोग की आशा रख सकते है। गो माता को केला तथा गुड़ खिलाए। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पारिवारिक उलझने रहेगी। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। 

Related Articles

Back to top button