अपराधउत्तर प्रदेशफीचर्ड

यूपी : थाने पर फेंके गए पत्थर, पुलिस ने की फायरिंग, तीन घायल


गोरखपुर : सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से आवास बनवाए जाने के विरोध में आज सुबह आक्रोशित भीड़ ने गगहा थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए रबर की गोलियां चलाई। इस दौरान तीन ग्रामीण घायल हो गए। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। गगहा थाना क्षेत्र के अस्थौला गांव में ग्राम प्रधान द्वारा अपने एक करीबी का ग्रामसमाज की जमीन पर आवास बनवाया जा रहा है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गगहा थाने पर दी थी। थाने से कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीण उग्र हो गए। सुबह ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गगहा थाने पर पहुंच गए। उग्र ग्रामीणों ने कुछ देर नारेबाजी की फिर पथराव शुरू कर दिया। परिसर में खड़ी एसओ सुनील सिंह की प्राइवेट कार और कुछ बाइक तोड़ दी। ग्रामीणों ने थाने के सामने ही गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस ने रबर की गोलियां चलाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने फायरिंग भी की। इससे भगदड़ मच गई। आक्रोशित भीड़ में तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गोला, बड़हलगंज और बांसगांव थाने की पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने राजमार्ग खाली करा दिया है।

Related Articles

Back to top button