अजब-गजब

रिश्तों को तार-तार कर भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी चाची, दूसरी बार दोनों घर से भागे

बागेश्वर: झिरौली थाना क्षेत्र निवासी चाची-भतीजे ने रिश्तों की डोर तार-तार कर दी। चाची-भतीजे दूसरी बार घर से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी से बरामद कर लिया है। महिला की हरकतों को देखते हुए ससुराल पक्ष ने साथ रखने से इंकार कर दिया है। मायके वालों ने भी मुंह फेर लिया है। दूसरी ओर महिला भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी है। बीते छह अक्टूबर को झिरौली थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय महिला व उसका अविवाहित भतीजा घर से भाग गए।bमहिला की सास की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी से बरामद कर लिया। भागने के बाद दोनों राजस्थान चले गए थे। परिजनों का दबाव पड़ने के बाद वे राजस्थान से हल्द्वानी आ रहे थे। बरामदगी के बाद उन्हें वापस लाया गया। झिरौली एसओ ने बताया कि युगल को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। महिला ने अपनी मर्जी से भतीजे के साथ जाने का बयान दिया है। विवाहित महिला अविवाहित भतीजे के साथ घर बसाने की जिद पर अड़ी है। इधर, पति समेत ससुरालियों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर मायके वाले भी लोकलाज के भय से सामने नहीं आए हैं। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष जुलाई में भी दोनों घर से भाग गए थे। तब संबंधियों का दबाव पड़ने पर दोनों घर लौट आए। बाद में पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

Related Articles

Back to top button