उत्तर प्रदेशराजनीति

विधान परिषद चुनावः सुशील कुमार मोदी समेत तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई

भाजपा ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का रविवार को एलान किया। पार्टी ने यूपी में मोहसिन रजा, महेंद्र सिंह, विद्या सागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और अशोक धवन को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सपा से भाजपा में आने वाले नेताओं बक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल और जयवीर सिंह को भी टिकट दिया गया है। उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। विधान परिषद चुनावः सुशील कुमार मोदी समेत तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई

उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें से भाजपा और सहयोगी दल मिलकर 11 सीटों पर आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। भाजपा ने 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। उसने एक सीट सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी है। उससे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल उम्मीदवार होंगे।  

वहीं बिहार में पार्टी ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान को उम्मीदवार घोषित किया है। माना जा रहा है दलित राजनीति के दबाव में पार्टी ने पासवान को उम्मीदवार बनाया है। वह लंबे समय से किसी सदन का सदस्य बनाए जाने का इंतजार कर रहे थे। बिहार में 11 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। दोनों राज्यों में नामांकन की आखिरी तारीख 16 अप्रैल है। जरूरत पड़ने पर मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा और इसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी।    

कांग्रेस ने प्रेमचंद मिश्रा को उतारा
बिहार में कांग्रेस ने प्रेमचंद मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह पार्टी प्रवक्ता भी रह चुके हैं। अपने नाम का एलान होने के बाद उन्होंने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है। 

 

Related Articles

Back to top button