स्पोर्ट्स

विराट कोहली ने खुद किया बड़ा खुलासा, अनुष्का से शादी के बाद इतनी बदल गई लाइफ

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। इटली के लेक कोमो में हुई स्टार्स की शादी बीते साल की यादगार शादियों में शुमार है। शादी के एक साल के बाद अनुष्का और विराट की जिंदगी में कई बदलाव आए। हाल ही में विराट कोहली ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि अनुष्का से मिलने के बाद उनकी लाइफ कितनी बदल गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट पहली बार अपने मैरिड लाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली ने खुद किया बड़ा खुलासा, अनुष्का से शादी के बाद इतनी बदल गई लाइफ विराट से जब सवाल पूछा गया कि शादी के एक साल के बाद उनकी लाइफ में किस तरह का परिवर्तन आया है? जवाब में विराट ने कहा, ”जब मैं अनुष्का ने मिला, मेरी लाइफ में कई पॉजिटिव बदलाव लगातार हुए हैं। मैं पहले लाइफ को लेकर इतना प्रैक्टिकल नहीं था लेकिन अनुष्का से मैंने कई चीजें सीखीं हैं। पहले से मैं खुद को अलग तरीके से देखने लगा हूं।”

विराट ने आगे कहा, ”हम दोनों अपनी प्रोफेशन में काफी बिजी रहते हैं। ऐसे में जब भी हमें वक्त मिलता है हम उसे साथ में गुजारते हैं। मुंबई में रहने के कारण हम दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताना आसान होता है। कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि दो स्टार्स एक साथ रहते हैं तो किस तरह समय बिताते होंगे। सच कहूं तो हम भी एक आम इंसान की तरह की वक्त गुजारते हैं। मिलने पर घर पर साथ रहते हैं जैसे एक आम इंसान रहता है।”

बता दें कि विराट कोहली इन दिनों अपनी क्रिकेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में बिजी हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा फिल्म ‘जीरो’ के प्रमोशन से समय निकाल कर ऑस्ट्रेलिया पहुंची हुई हैं। पिछले कई मैच के दौरान अनुष्का को चियर करते हुए भी देखा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button