राष्ट्रीयलखनऊ

सहजन तोडऩे के विवाद में पिता-पुत्र को गोलियों से भूना

fireलखनऊ: इलाहाबाद के नैनी के दक्षिणी लोकपुर इलाके में गुरुवार दोपहर सहजन तोडऩे के विवाद में असलहों से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले पिता पुत्र हैं। एक की हालत घायल है। उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत है। दक्षिणी लोकपुर निवासी हरिश्चंद्र कुशवाहा किसानी करता था। उसके तीन पुत्र हैं महेंद्र, आशीष और अजीत। हरिश्चंद्र के घर के सामने एक सहिजन का पेड़ है। सुबह कुछ लोग उससे सहिजन तोडऩे लगे तो उनका हरिश्चंद्र और उनके पुत्रों से झगड़ा हो गया। उस वक्त तो वह सभी वहां से चले गए लेकिन दोपहर लगभग 12 बजे जब हरिश्चंद्र अपने बेटों महेंद्र और आशीष के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी असलहों से लैस पांच युवक आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख-पुकार सुनकर हरिश्चंद्र के परिजन दौड़े मगर तब तक हमलावर जा चुके थे। अस्पताल ले जाए जाने तक हरिश्चंद्र और महेश की सांसें थम चुकी थी। गंभीर रूप से घायल आशीष को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक हमलावर गांव के ही हैं, इन पंक्तियों के लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button