अजब-गजब

सांप शेर और मगरमच्‍छों के बीच फंसा यह लड़का, बताओ कैसे बचेगा… ?

जब भी कही दो चार लोग बैठे होते है तो और सब अपने कारनामों का बखान करते है और अन्त में अपने आप को बहुत चतुर और दिमाग वाला व्यक्ति साबित करने में लग जाते है । लेकिन उनको ये नहीं पता की कभी कभी समय भी धोखा दे जाता है तब दिमाग भी काम करना बंद कर देता है । खेर छोड़ो फालतू की पंचायत से अपना क्या काम, अपन तो अपने काम की बात करते है क्यों सही कहा ना…… ।   तो काम की बात ये की ये लड़का जो आप फोटो में देख रहे है वो सांप, शेर और मगरमच्‍छों के बीच फंस गया है तो… आप को ये सोचना है की इस लड़के को केसे बचाया जा सकता है ? एक बार तो इस पुरे मामले को पढ़ो फिर दिमाग है तो उसकी बत्‍ती जलाओ…सांप शेर और मगरमच्‍छों के बीच फंसा यह लड़का, बताओ कैसे बचेगा… ?

कदम कदम पर मोत है खड़ी 

मामला ये की इस फोटो में एक लड़का एक पेड़ पर लटका है। पेड़ आधा कटा है जिससे किसी भी वक्‍त वह गिर सकता है। लड़का बचने के कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके सब तरफ मोत का पेहरा है । पेड़ के ऊपर जिधर से चढ़ा उतरा जाता है उस तरफ एक सांप लड़के को काटने के लिए तेयार बैठा है। पेड़ के नीचे एक तरफ पानी भरा है जिसमें दो मगरमच्‍छ है वो भी अपने भोजन के लिए तेयार है । वहीं पेड़ के जिस ओर सूखा है वहां पर शेर खड़ा है लड़के का शिकार करने के लिए । अब आप को ये सोचना है की ये लड़का कैसे बचेगा। इस लड़के की जगह आप होते तो आप ऐसे ऐसे हालातों में क्‍या करेंगे।

इसके तीन जवाब

कोई नहीं आप ज्‍यादा दिमाग पर जोर न दीजिए। इसका जवाब इतना आसान नहीं है।

चलो हम हि बता देते है इसका जवाब, इसके तीन जवाब हैं।

पहला जवाब  :  लड़का एक हाथ से सांप की पूंछ को पकड़े और उसे नीचे शेर की ओर फेंके। शेर डर जाएगा और पेड़ के पास से थोड़ा दूर होगा। जिससे लड़का नीचे उतरकर जड़ के पास पड़ी कुल्‍हाड़ी को उठा लेगा और शेर को काट देगा। इसके बाद उसे भूखे मगरमच्‍छों के पास खाने के लिए पानी में फेंक देगा। इस तरह से उसकी जान बच पाएगी। 

 दूसरा जवाब :   लड़के को नींद से जागना होगा ऐसी चीजें सिर्फ सपने में होती हैं।

 तीसरा जवाब :  भगवान से दुआ करना ही बेस्‍ट है। उपर वाला सब की सुनता है।

Related Articles

Back to top button