मनोरंजन

सिंघम से लेकर सदी के महानायक तक.. इन 8 बॉलीवुड स्टार्स ने भोजपुरी फिल्मों में किया है काम

आपने अक्सर देखा होगा कि भोजपुरी स्टार्स बॉलीवुड फिल्मों में कई अहम किरदार निभाते नजर आ जाते हैं। इस लिस्ट में रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे सितारों का नाम शामिल है, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स भोजपुरी सिनेमा की फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके हैं। अजय देवगन से लेकर अमिताभ बच्चन तक ऐसे कई सितारें ऐसे भी है जो मौका मिलते ही भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके है। सिलेब्स ने अपने काम के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया। इतना ही नहीं इनके स्टारडम को देख कर भोजपुरी सुपरस्टार्स की भी हालत खराब हो गई थी। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम करके तहलका मचा दिया था।

धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र भोजपुरी सिनेमा में अपना दमखम दिखा चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘देस परदेस’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके अलावा में कादर खान और रति अग्निहोत्री भी नजर आए थे।

हेमा मालिनी
आपको जान कर हैरानी होगी कि, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनको भोजपुरी फिल्म ‘गंगा’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था।

मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती ने भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उनको भोजपुरी फिल्म भोले शंकर में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की जम कर तारीफ हुई थी। आपको बता दें कि, ये फिल्म भारत और विदेशों में एक साथ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा मनोज तिवारी और मोनालिसा भी अहम किरदार में नजर आए थे।

अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन भी भोजपुरी दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। उन्होंने 2006 में आई भोजपुरी फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में काम किया था। फिल्म में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण रोल किया था। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी नजर आए थे।

जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने भोजपुरी फिल्म ‘खलनायक’ में काम किया था। इस फिल्म में जैकी विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज तिवारी थे।

अमिताभ-जया बच्चन
आपको जान कर हैरानी होगी कि अमिताभ-जया बच्चन ने एक साथ भोजपुरी फिल्म ’गंगा देवी’ में काम किया है। इस फिल्म में दोनों अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा बिग बी ’गंगा’, ‘गंगोत्री’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

राज बब्बर
बॉलीवुड के खलनायक राज बब्बर भोजपुरी सिनेमा में साल 2011 में भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल प्यारे’ में अभिनय कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रवि किशन ने लीड रोल निभाया था।

भाग्यश्री
‘मैंने प्यार किया’ जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आ चुकी भाग्यश्री कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button