मनोरंजन

पुरानी बातें भूलकर बेटे अर्जुन कपूर ने सौतेली मां श्रीदेवी को दिया कंधा

बॉलीवुड ने श्रीदेवी को आखिरी श्रद्धांजलि दे दी है। श्रीदेवी अब पंचतत्व में लीन भी हो चुकी हैं। ऐसे कठिन समय में पूरा कपूर परिवार एक दूसरे के साथ मजबूती के साथ खड़ा रहा। खासकर बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर। श्रीदेवी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते न होने के बाद भी अर्जुन ने अपने पिता का पूरा साथ दिया। श्रीदेवी के अंतिम सफर में भी अर्जुन हम सभी को निशब्द कर गए। पुरानी बातें भूलकर बेटे अर्जुन कपूर ने सौतेली मां श्रीदेवी को दिया कंधा

वायरल हो रहे एक वीडियो में अर्जुन कपूर, श्रीदेवी को कंधा देते हुए भी दिख रहे हैं। जब श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू की गई तो अर्जुन ने उन्हें आगे बढ़कर कंधा दिया। अर्जुन ने पहले की सारी कड़वाहट भुलाकर अपनी सौतेली मां को कंधा दिया और सबको उनपर फख्र करने पर मजबूर कर दिया। 

Related Articles

Back to top button