ब्रेकिंगराजनीति

हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता, नरेद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना जरूरी

नई दिल्ली : राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देशवासियों को बीजेपी कार्यकर्ता बताया। सोमवार को अलीगढ़ में उन्होंने कहा, ‘हम सभी बीजेपी कार्यकर्ता हैं, हम चाहते हैं कि बीजेपी ही चुनाव जीते। हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें ये देश के लिए बहुत जरूरी है।’ गौरतलब है कि कल्याण सिंह बतौर राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर तैनात हैं। उनका इस प्रकार किसी पार्टी का खुले तौर पर समर्थन करना एक नए विवाद को जन्म दे सकता है। कल्याण सिंह 24 जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 1993 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अतरौली और कासगंज से विधायक निर्वाचित हुए। कल्याण सिंह 21 सितंबर 1997 से 12 नवंबर 1999 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दिसंबर 1999 में कल्याण सिंह ने सपा गठबंधन से नाता तोड़ लिया और जनवरी 2004 में बीजेपी से जुड़े। 2004 के आम चुनावों में उन्होंने बुलंदशहर से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा।

Related Articles

Back to top button