ज्ञान भंडार

100 फीट ऊंची हांडी फोड़ गौरव शर्मा ने बनाया कीर्तिमान

मुंबई : मुंबई में दही-हांडी उत्सव के दौरान भले ही दो गोङ्क्षवदाओं की मौत और अनेकों के घायल होने के समाचार आए। इसके बावजूद भरी बरसात में भी आस्था का सैलाब जगह-जगह उमड़ा। यह पर्व हर साल अगस्त के महीने में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक पिरामिड बनाते और ऊंचाई पर लटकाई मटकी से दही और माखन को चुरा लेते थे। वहीं से प्रेरित होकर दही हांडी का चलन शुरू हुआ। दही हांडी के उत्सव के दौरान लोग गाने गाते हैं जो लड़का सबसे ऊपर खड़ा होता है उसे गोविंदा कहा जाता है। इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण रही मुंबई की एवरशाईन मित्र मंडल की दही-हांडी, जहां भारत के स्पाइडरमैन कहे जाने वाले गौरव शर्मा ने 100 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर हांडी को फोड़ा और इस तरह यह मंडली लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की दावेदार हो गई।
संस्था के अध्यक्ष नेवडा पुटमैन का कहना है कि हम पिछले 15 साल से दही-हांडी उत्सव मना रहे हैं लेकिन इस बार हमने कीर्तिमान रचा है। गौरव शर्मा के बारे में नेवडा पुटमैन कहते हैं कि इन्होंने आठ मंज़िला बिल्डिंग की ऊंचाई तक पहुंचकर अपना टारगेट पूरा किया। इस बीच उन्होंने अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा। नेवडा का कहना है कि दही-हांडी भी एक तरह से एडवेंचर स्पोर्ट्स की श्रेणी में आता है इसलिए इसे बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। गौरव ने भी पहाड़ों पर चढऩे का प्रशिक्षण लिया है इसलिए हम इस बात को लेकर सुरक्षित थे कि कोई दुर्घटना नहीं होगी। हम यही मैसेज देना चाहते हैं कि खतरनाक खेल को खेलते समय सावधानियां जरूरत बरतें, लेकिन 14 साल के कम उम्र के बच्चे इसमें शामिल न हों। इस मौके पर अभिनेता ताहा शा, मुकेश रिषी, गायक शबाब साबरी, डॉक्टर हुसेफा आदि भी मौजूद थे। बता दें कि इस बार एवराशाईन मि़त्र मंडल ने दो दही-हांडियां लगाई थीं, जिनमें एक दही-हांडी विशेष तौर पर गौरव शर्मा के लिए थी।

Related Articles

Back to top button