अद्धयात्मफीचर्ड

23 फरवरी का राशिफल: जानिये रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए…

मेष राशिफल— आपकी बातों को अच्छा महत्व मिलेगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। मनचाहे कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल— किसी प्रोफेशनल समस्या का समाधान हो सकता है। यदि नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। नया वाहन खरीद सकते हैं। अपनी बात खुलकर के रखेंगे। मूड स्विंग की समस्या परेशान कर सकती है।

मिथुन राशिफल— धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। बिजनेस में नये आइडियाज मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास डगमगाया सा रहेगा। वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपनी बातों के प्रति ईमानदार रहें। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कर्क राशिफल— अनचाही बातें सामने आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपको आज लम्बी दूरी की यात्राओं से बचना चाहिये। जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिये। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। मित्र नाराज रहेंगे।

सिंह राशिफल— अपनी बहुप्रतीक्षित योजनाओं को आज पूरा कर पायेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। लोग आपकी बातों से इंप्रेस रहेंगे। लोगों पर आँख-मूँदकर भरोसा न करें। छोटी-छोटी गलतियों में सुधार करने की गुंजाइश रहेगी।

कन्या राशिफल— मित्र आज आपकी बहुत मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में आज नये सम्पर्क बनेंगे। नौकरी में अधिकारी आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। आय के नये स्त्रोत विकसित होंगे।

तुला राशिफल— कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम में अविश्वास की भावना बढ़ेगी। धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा। लोगों के बहकावे में आ सकते हैं। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल— कानूनी मामले अटक सकते हैं। सरकारी कामों में समस्या आयेगी। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। परिवार का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। नये काम में फेरबदल करना उचित नहीं होगा।

धनु राशिफल— अपने काम में अतिरिक्त फोकस रखना पड़ेगा। लोग आपसे बड़े-बड़े वादे कर सकते हैं। आप के आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशिफल— राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। बातों में कड़वापन रहेगा। भोजन में मन नहीं लगेगा। अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव न करें। शरीर में थकावट और आलस्य रहेगा।

कुम्भ राशिफल— रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। जॉब में सैलरी बढ़ सकती है। मन में क्रिएटिव आइडियाज आयेंगे। अपने दिल के बजाय दिमाग की सुने। लम्बे समय से कोई बात जो आपको परेशान कर रही थी उसका आज निपटारा हो सकता है। युवा लोगों के प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत हो सकती है।

मीन राशिफल— धन के मामलों में दिन आज अनुकूल नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी वाले कार्यों में लम्बा निवेश आज न करें। कफ की पीड़ा बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखें। सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button