ज्ञान भंडार

8 नवंबर का लव राशिफल: प्रेम के मामले में आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष —प्रेम सम्बन्धों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। पति पत्नी में आपसी ताल मेल जीवन की नीरसता को कम करेगा लेकिन ध्यान रहें कि लव लाईफ में टाईम पास जैसा दृष्टिकोण आपके पार्टनर को हमेशा के लिए आपसे जुदा कर देगा।

वृषभ —प्रेम सम्बन्धों के लिए दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आज विवाह का प्रस्ताव दे सकता है। सगाई के लिए आज का दिन अनुकूल है। माता पिता को मनाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें रिश्ता शायद पसन्द न आएं।ऐसे में किसी मित्र या बहन का सहारा लें।

मिथुन —अगर आपकी उम्र विवाह की हो चली है तो तैयारी कर लें अब बैंन्ड बाजा बजाने की। विवाह के लिए रिश्ते आएंगे। आपका जीवनसाथी भी आपकी हर बात मानने के लिये राजी है। अचानक कोई खबर मिलेगी। विदेश जाने का योग बन रहा है।

कर्क —विदेश में रहने वाले लोगों का अपने परिवार घर से कनेक्शन बना रहेगा। अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है तो मोबाइल और सोशल मीडिया द्वारा उससे बात हो जाएगी। लम्बे इन्तजार के दिन खत्म हो रहे हैं जरूरत है तो बस थोड़ी सी हिम्मत जुटाने की।

सिंह —आपको अगर कोई पसन्द है तो अपने मन की बात कह दें। मन में न रखें क्योंकि हो सकता है आपको अपनी लव लाइफ को पटरी पर लाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़े। घर की अनबन आपके प्रेमी जीवन पर असर डालेगी।

कन्या —प्रेम और विवाहित जीवन में छोटे मामले भी बड़े बन जाएंगे लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका साथी आपसे कोई वस्तु या मनोकामना पूरी करने को कह सकता है और न पूरी करने पर लव लाइफ का तालमेल खराब भी हो सकता है।

तुला —प्रेमी की किसी वार्ता या बात को ज्यादा न बढ़ाएं। कोशिश करें आज व्यस्त रहने की और आफिस, व्यापार आदि में मन लगाएं। आज आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। निजी मामलों से दोस्त और लव पार्टनर को दूर ही रखें।

वृश्चिक —आज का दिन सामान्य रहेगा।जो मित्र आपको ताने देते थे आज उनकी हार निश्चित है। ऊर्जा और जोश से भरे हैं लेकिन ज्यादा हिम्मत कहीं आपके रिश्ते खराब न कर दे इस बात का ध्यान रखें।

धनु —सम्बन्धों को लव पार्टनर और जीवन साथी के साथ मजबूत बनाने के लिए आप पूरा योगदान देंगे। आज आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होगी। दोस्त के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएं। अपनी मीठी बातों से आप अपने लव पार्टनर का दिल जीत लेंगे।

मकर —आज शायद आपका रिश्ता बनते बनते टूट जाएंं। सावधानी से कार्य करें।लापरवाही न बरतें। जीवन साथी की सेहत आज आपको चिन्ता में डाल सकती हैं।

कुम्भ —प्रेम के प्रति आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी। आज आपके मन का मीत आपको मिलेगा। बहुत बातें होंगी और मुलाकातें भी होंगी। अपने साथी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। आज किए गये वादों का असर लम्बा रहेगा।

मीन —आज आपका दिमाग कुछ कह रहा है और दिल कुछ कह रहा है। इसी भ्रम में आज का दिन गुजरेगा। किसी विदेशी दोस्त से मदद मिल सकती है। अगर आपने विद्या विदेश से ग्रहण की है तो कोई पुराना स्कूल और कालेज का दोस्त आपकी लव लाईफ में परिवर्तन ला सकता है।

Related Articles

Back to top button