ज्ञान भंडार

मेजबान लखनऊ ने पहले दिन जीते आठ स्वर्ण पदक

लखनऊ। रिया, तन्या, नूपुर, उन्नति और महेश सहित मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल ओपन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुल आठ स्वर्ण पदक जीतते हुए अपना दबदबा कायम किया।
केडीसिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में आयोजित इस प्रतियोगता में प्रदेश के विभिन्न जिलो के लगभग 839 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल ओपन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
पहले दिन पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैंः-स्वर्णः रिया, तन्या, नूपुर, उन्नति, महेश, विभूति शर्मा, अणर्व पठानिया, विभव (सभी लखनऊ), मान्या (लखीमपुर), निकिता   (मथुरा), अविधा (आगरा), अलका (बदांयू), अमन द्विवेदी (सिद्धार्थनगर), रजतः मन्नत, सिद्धार्थ, अक्षत, अक्षर (सभी लखनऊ), अविरल (कानपुर), कांस्यः आर्याना, नियति, दक्ष (तीनों लखनऊ), खुशी (सीतापुर)

Related Articles

Back to top button