फीचर्डराष्ट्रीय

LIVE: राहुल बोले- हमने आज हराया है, 2019 में भी हराएंगे

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यकर्ताओं को   की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश ने भाजपा को खारिज कर दिया है। क्या क्या कह रहे हैं राहुल पढ़ें-

-कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई।

-हमने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में भाजपा को हराया है।

-रोजगार का जो वादा किया गया था उसे पूरा नहीं किया गया।

-किसानों के साथ भी वही हुआ। उन्हें नहीं मालूम कि वो भविष्य में कैसे जिंदगी चलाएंगे।

-ये साफ है कि लोगों के दिल में ये बात है कि मोदीजी ने जो वादा किया, उसे निभाया नहीं गया।-भाजपा ने इन राज्यों में जो काम किए हैं, उसे आगे ले जाएंगे।

रोजगार का जो वादा किया गया था उसे पूरा नहीं किया गया।

-ये साफ है कि लोगों के दिल में ये बात है कि मोदीजी ने जो वादा किया, उसे निभाया नहीं गया।

-जिस तरह से कांग्रेस और विपक्ष आगे बढ़ रहा है, उससे लगता है कि भाजपा को काफी मुश्किल होने वाली है।

-जो कुछ हमने हासिल किया उससे मैं काफी खुश हूं। हालांकि, तेलंगाना में हम कुछ बेहतर करते तो अच्छा लगता।

-विपक्ष पूरी तरह संगठित है और एक साथ लड़ेगा।

-मुख्यमंत्री पद इतना बड़ा मुद्दा नहीं है, वो हम देख लेंगे।

-सपा-बसपा की विचारधारा हमारे करीब है। हम, संभावित गठबंधन को लेकर काफी लचीले थे लेकिन बात बनी नहीं।

-ईवीएम का मुद्दा अभी भी बना हुआ है। उसके भीतर जो चिप है, अगर उससे छेड़छाड़ की जाए तो आप पूरा चुनाव अपने हक में कर सकते हैं।

-जब प्रधानमंत्री चुने गए तो वो तीन आधार पर चुने गए- रोजगार, भ्रष्टाचार, किसान। जनता के दिमाग में था कि वो वाकई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं। अब जनता के दिमाग में है कि वो खुद भ्रष्ट हैं।

-राफेल में भ्रष्टाचार हुआ है और उसकी सच्चाई निकलेगी।

-प्रधानमंत्री को देश के लोगों ने काम करने के लिए चुना है। आज ये संदेश गया है कि रोजगार, किसान, आर्थिक ढांचे जैसे मुद्दों पर आपको काम करना होगा।

-प्रधानमंत्री के भाषणों में, चुनाव के मुख्य मुद्दे गायब रहे।

-नोटबंदी एक घोटाला था। राफेल में भ्रष्टाचार हुआ। अर्थव्यवस्था का खराब प्रबंधन एक मुद्दा है।

-मैंने पीएम मोदी से सीखा कि क्या नहीं करना है। उन्होंने देश की धड़कन नहीं सुनी।

-कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बब्बर शेर है।

Related Articles

Back to top button