करिअर

UP में होगी 42 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती, जारी हुआ शेड्यूल

लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में खाली शिक्षकों के पद भरने के लिए संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है। चयन बोर्ड यदि इस कैलेंडर पर पूरी तरह अमल करेगा, तो एक शिक्षक भर्ती (टीजीटी-पीजीटी) पूरी करने में ही उसे दो वर्ष का समय लग जाएगा। कैलेंडर के मुताबिक अक्टुबर महीने तक शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है। इस भर्ती में 25 हजार से अधिक शिक्षकों के पद शामिल होने का अनुमान है। 
ऐसे रहेगा शिक्षक भर्ती शेड्यूल :

भर्ती शेड्यूल :

विज्ञापन जारी होने का तिथि : अक्टूबर, 2019  
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2019 तक
लिखित परीक्षा का समय : मई, 2020
प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा के 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
आंसर -की जून, 2020 में होंगी जारी।
आंसर -की के खिलाफ शिकायतों का निस्तारण अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा।
परिणाम दिसंबर, 2020 तक जारी किए जाएंगे।

युवाओं को रोजगार देने के एजेंडे के साथ 2017 में सत्ता में आई योगी सरकार की यह माध्यमिक विद्यालयों के लिए पहली शिक्षक भर्ती होगी। इससे पूर्व में 2016 में सपा सरकार के समय में आई टीजीटी-पीजीटी भर्ती की परीक्षा फरवरी-मार्च 2019 में पूरी हो सकी। अभी तक चयन बोर्ड इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी तक जारी नहीं कर सका है। प्रस्तावित कैलेंडर के हिसाब से अक्तूबर में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकलेगा और 30 नवंबर तक आवेदन पूरा का मौका रहेगा। आवेदन पत्रों को वर्गवार सूचीबद्ध करने के बाद मई 2020 में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। नतीजा यूपी चुनाव के करीब दो महीने पहले आएगा।

शिकायतों का निस्तारण करने में लगेंगे पांच माह :
लिखित परीक्षा के बाद चयन बोर्ड एक महीने में अर्थात जून, 2020 तक उत्तर माला जारी कर देगा। इसके बाद इसके खिलाफ मिले प्रत्यावेदनों का निस्ताण अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा। इस प्रकार देखा जाए, तो उत्तर माला जारी करके उसके खिलाफ मिली शिकायतों का निस्तारण करने में पांच महीने लग जा रहे हैं। चयन बोर्ड दिसंबर, 2020 में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करेंगा।

साक्षात्कार से पहले मूल अभिलेखों का सत्यापन :

लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जनवरी, 2021 से अगस्त, 2021 तक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में भरें शैक्षिक योग्यताओं का मूल अभिलेखों से सत्यापन होगा और इसके बाद साक्षात्कार पूरा किया जाएगा। चयन बोर्ड साक्षात्कार से पहले मूल अभिलेखों से मिलना करना होगा। अगस्त में साक्षात्कार पूरा होने के बाद सितंबर, 2021 में अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। चयन बोर्ड की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का जिला विद्यालय निरीक्षकों के पास पैनल अक्टूबर, 2021 में भेजा जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

Related Articles

Back to top button