उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

राष्ट्रीय जूनियर वुशू में यूपी टीम को शान शू में दूसरा स्थान

लखनऊ। यूपी की वुशू टीम ने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न 18वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण, 4 रजत एवं 8 कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक जीते। इसमें शानशू में टीम 5 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य जीतकर यूपी की टीम उपविजेता बनीं। वहीं ताउलू में 4 स्वर्ण, 1 रजत एवं 4 कांस्य पदक के साथ यूपी पांचवें स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में यूपी ने जीते 9 स्वर्ण, 4 रजत एवं 8 कांस्य पदक सहित 21 पदक
प्रतियोगिता में यूपी की 44 सदस्यीय टीम ने भाग लिया था। टीम की सफलता पर यूपी वुशू संघ के अध्यक्ष सुहैल अहमद व महासचिव मनीष कक्कड़ ने टीम को शुभकामनाएं दी। मनीष कक्कड़ ने प्रशिक्षक पंकज जायसवाल व रामदास रावत को टीम की सफलता पर सराहते हुए कहा कि दोनों प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों पर कापफी कड़ी मेहनत की है, यह  उसका परिणाम है।
शानशू: 5 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य, ताउलू: 4 स्वर्ण, 1 रजत एवं 4 कांस्य पदक
पदक विजेता इस प्रकार हैंः-

भानू सिंहः बालक ताउलू के चंगक्वान, जियानशू एवं क्यांगशू में तीन स्वर्ण, आर्यन भाटीः बालक ताउलू के ताइचीक्वान में 1 स्वर्ण,  सुष्मिता त्रिपाठी: बालिका ताउलू के ताइचीजियान में 1 रजत, रश्मि गुप्ता: बालिका ताउलू के जियान शू में 1 कांस्य, सृष्टि गोयलः बालिका ताउलू के चंगक्वान में 1 कांस्य, गिन्नी भाटीः बालिका ताउलू के चंगक्वान में 1 कांस्य, चेतन चौहान: बालक ताउलू के जंगीक्वान में 1 कांस्य.
शान-शू श्रेणीः
अवनीश कुमार यादव: बालक जूनियर 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, छवि:बालिका जूनियर 48 किलोग्राम में स्वर्ण, सागर रानाः बालक जूनियर 70 किलोग्राम वर्ग में रजत, प्रीत कुमार: बालक जूनियर 80 किलोग्राम में रजत, नितिन चौधरी: बालक जूनियर 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य, समीर धशमाना: बालक जूनियर 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य, अलंकार सैनी: बालक यूथ 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, ऋषभ नागर: बालक यूथ 80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, आकांक्षा: बालिका यूथ 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, अपिल नागर: बालक यूथ 60 किलोग्राम वर्ग में रजत, नरेश: बालक यूथ 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य, खुशी दिलोत्रा: बालिका यूथ 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य.

Related Articles

Back to top button