National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

आरक्षण रद्द होने से नाराज जाटों ने एक्सप्रेस-वे पर किया विरोध प्रदर्शन

jot protestआगरा : जाट आरक्षण रद्द होने से जाट संगठन उग्र हो गए हैं। बुधवार सुबह 10.30 बजे जाटों ने आगरा से दिल्ली जाने वाले एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाकर प्रदशर्न किया। प्रदर्शनकारियों ने एक घंटे तक नारेबाजी की। इससे यातायात प्रभावित हो गया। जाट आरक्षण की अधिसूचना रद्द होने से आगरा-अलीगढ़ मंडल के लाखों जाट खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। 23 साल के लंबे इंतजार के बाद मिले इस विशेष दर्जे पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। समाज का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है, लेकिन पिछले यूपीए सरकार ने सिर्फ राजनीतिक फायदा लेने के लिए आरक्षण जारी करने में जल्दीबाजी की थी। तमाम औपचारिकताएं नहीं निभाई गईं, जिसके चलते कोर्ट में मामला धराशाई हो गया। आगरा-अलीगढ़ मंडल की बात करें तो जाट समाज का करीब दस लाख का वोट बैंक है। दोनों ही मंडलों में मथुरा के जाट वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button