अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

आईफोन को लेकर पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के फाड़ दिए कपड़े,सड़क पर हाईप्रोफाइल ड्रामा

इस दौरान सड़क पर दोनों का हंगामा देख भीड़ तमाशबीन बनी रही।

Meerut News: मेरठ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा लोगों ने देखा। आईफोन को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पति ने अपनी फटी शर्ट पत्नी के ऊपर फेंक दी। इस दौरान सड़क पर दोनों का हंगामा देख भीड़ तमाशबीन बनी रही।
आईफोन मांगने को लेकर विवाद
बताया जा रहा है कि महिला सोनम और उसके पति संचित के पारिवारिक विवाद है और दोनों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान पत्नी ने शादी के बाद पति को दिए आईफोन को वापस मांग लिया। आईफोन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पति का कॉलर पकड़ लिया और कपड़े फाड़ दिए। दोनों की हरकते देख लोग सड़क पर रूक गए।
पति को बीच सड़क पीटा
महिला ने अपने बॉडी बिल्डर पति के साथ मारपीट की। उसके कपड़े फट गए। पति ने अपनी फटी शर्ट पत्नी पर फेंक दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। विवाद के बाद महिला युवक को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button