व्यापार
दिवाली पर एससी एग्रोटेक का धमाका! एक साल में 172% रिटर्न

कंपनी की रफ्तार ने चौंकाया! शानदार कमाई, शेयरधारकों की बढ़ी उम्मीदें
मुंबई (अनिल बेदाग)
शेयर बाजार में SC एग्रोटेक ने अपनी शानदार तेजी से निवेशकों का ध्यान खींचा है। कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 172.40 प्रतिशत का रिटर्न देकर मल्टीबैगर शेयरों की सूची में अपनी जगह बनाई है। पांच नवंबर को शेयर की कीमत 46.58 रुपये तक पहुंच गई। इस हिसाब से एक साल पहले लगाया गया 10 हजार रुपये का काल्पनिक निवेश बढ़कर करीब 27,240 रुपये हो गया होता। कंपनी की इस सफलता के पीछे सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे भी अहम हैं। राजस्व में करीब 802 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि कर के बाद मुनाफा लगभग 48 गुना उछलकर 10.21 करोड़ रुपये पहुंच गया।


