अजब-गजब

कंगना से हारकर बुरा नहीं लगा: प्रियंका

Priyanka Chopraमुंबई : अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उन्हें हारना नापसंद है, लेकिन कंगना रनौत (क्वीन) के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार हारकर उन्हें कतई बुरा नहीं लगा। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें कंगना ने ‘क्वीन’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इस वक्त अमेरिका में मौजूद प्रियंका ने कंगना को उनकी इस जीत पर शुभकामनाएं दी। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ”मुझे हारना नापसंद है लेकिन अगर मुझे इस साल किसी के पीछे बैठना पडेम्, तो यह आप होंगी कंगना रनौत। बधाई हो। ये ‘क्वीन’ छोटे से शहर से है।” प्रियंका और कंगना साथ में ‘फैशन’ (2008) फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं। इसके लिए प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रियंका अभिनीत ‘मैरी कॉम’ संपूर्ण मनोरंजन देने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (2014) घोषित की गई है।

Related Articles

Back to top button