फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में आप का जश्न

Aap celebrateनई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) जीत की तरफ बढ़ रही है और इसके कार्यकर्ता शहरभर में पटाखे छोड़ कर और नाच-गा कर जश्न मना रहे हैं। सबसे बड़ा जश्न आप के मुख्यालय पश्चिमी दिल्ली के पटेल नगर पूर्व में मनाया जा रहा है, जहां आप के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक हर सीट की जीत पर खुशिया मना रहे हैं। कई लोग आप का झंडा तो कई लोग पार्टी नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो लहरा रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी जीत की ओर अग्रसर है और यह दिन ऐतिहासिक है। चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में आप को मिलती बढम्त के बीच यादव ने ट्वीट किया, ‘‘यह संभवत: एक ऐतिहासिक दिन होगा। प्रभावी ताकत (नरेंद्र मोदी) संभवत: क्षीण होगी। एक बार फिर उम्मीद बरकरार है।’

Related Articles

Back to top button