मेरठ में शादी का झासा देकर किया दुष्कर्म,परेशान छात्रा ने खाया जहर
मुख्य आरोपी अरमान मूल रूप से दिल्ली निवासी है वह खरखौदा में मामा महबूब के यहां रह रहा था।

Meerut News: मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीए की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने छात्रा से शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान छात्रा ने युवक की शिकायत पुलिस से की। पुलिस से कोई कार्रवाई ना होती देख छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। छात्रा को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव की बना हुआ है। छात्रा के मजिस्ट्रेट ने बयान लिए हैं। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकता्र पहुंचे हैं।
मोहल्ले में रहता था आरोपी युवक
बताया जाता है कि अनुसूचित जाति की छात्रा को मोहल्ले के रहने वाले युवक अरमान ने चार साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दो साल पहले छात्रा और आरोपी के बीच अलगाव हो गया था। दोनों के बीच दो साल तक बातचीत बंद रही। अब आरोपी अरमान की शादी तय हो गई थी। इसी बीच दोनों के बीच फिर से संपर्क हो गया। आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया।
नाराज छात्रा ने जहर खा लिया। उसको परिजन मेडिकल ले गए। जहां उपचार चल रहा है। छात्रा के परिजनों ने घटना को लेकर आरोपी पक्ष से विरोध जताया। आरोप है कि आरोपी युवकम अरमान, उसकी मामी नगीना, खातून, समीना और सानिया, मामा महबूब, मोहसिन व दानिश उनके घर में घुस आए तथा उनकी छात्रा व परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी अरमान मूल रूप से दिल्ली निवासी है वह खरखौदा में मामा महबूब के यहां रह रहा था। अरमान खरखौदा में बिजली फिटिंग का काम करता है। अरमान से पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



