उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

अखिलेश यादव ने कहा -कुलदीप सेंगर पर कार्रवाई करे सरकार, BJP पार्टी से निकाले

लखनऊ। रायबरेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उन्नाव दुष्कर्म कांड पीडि़ता को देखने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर पहुंचे । अखिलेश यादव कल शाम को ही लखनऊ पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्रामा सेंटर के सीसीयू में भर्ती उन्नाव दुष्कर्म कांड पीडि़ता का हाल जान रहे थे। उनके साथ पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे। इससे पहले कल उनके निर्देश पर समाजवादी पार्टी की तीन महिला नेताओं ने पीडि़ता के साथ उनके परिवार के लोगों का हाल-चाल लिया था। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव बलात्कार पीडि़ता का सड़क दुर्घटना में घायल होना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इसने देश की महिलाओं को झकझोर कर रख दिया है।

भाजपा नेताओं के निर्देश पर उसके पिता को पुलिस ने पीटा था, खुद को जलाने के प्रयास के बाद एफआईआर दर्ज हुई थी। यह स्वाभाविक है कि जनता अब सरकार और भाजपा विधायक पर सवाल उठा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सोनभद्र वाली घटना में सरकार कह रही है नेहरू जी पीछे थे और अब कह रहे हैं समाजवादी पार्टी का था। ट्रक के मालिक को समाजवादी पार्टी का नेता बता रहे हैं। यूपी के जेलों का हाल सब जानते हैं कैसे कैसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब तो जेल से ही अपराध संचालित हो रहा है। बाहर छोटे लोगों को मारकर पुलिस अपनी पीठ ठोंक रही है।

अखिलेश यादव ट्रामा सेंटर में धरना पर बैठे उन्नाव दुष्कर्म कांड पीडि़ता के परिवार के लोगों से भी मिले। इस दौरान सभी को उनके परिवार के साथ होने का आश्वासन भी दिया। सपा मुखिया ने कहा कि हम संसद से सड़क तक इनकी लड़ाई लड़ेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपया का मुआवजा देना चाहिए। पीडि़त परिवार की सभी मांगें मानी जाए। भाजपा वाले जो कहेंगे पुलिस वही करेगी। सिटिंग जज के अधीन कमेटी बनाकर की जाए पूरे मामले की जांच हो। केजीएमयू के डॉ अच्छे हैं। बेहतर इलाज मिलेगा।

उन्नाव दुष्कर्म कांड पीडि़ता रविवार को रायबरेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीडि़ता की चाची तथा मौसी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। पीडि़ता के साथ गंभीर रूप से घायल वकील का भी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button