राजनीति

अभी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे राहुल गांधी

congress-vice-president-rahul-gandhi-56997e53d7bdd_exlstदस्तक टाइम्स एजेन्सी/ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की चाहे जितनी अटकलें लगें, लेकिन अभी अगले कुछ महीनों तक इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री समेत कुछ अन्य प्रदेश अध्यक्षों के बदलाव तथा केंद्रीय पार्टी में संगठनात्मक सुधार की हाल के महीनों (मई तक) में कोई संभावना नहीं है।

इन सबके बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरे-धीरे युवा नेताओं की भूमिका बढ़ाने में जुट गए हैं। सूत्र बताते हैं कि मीनाक्षी नटराजन पंचायतीराज मामलों में अच्छा काम कर रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष उनसे काफी संतुष्ट हैं। पार्टी के एक महासचिव के अनुसार फिलहाल कांग्रेस का फोकस अब जमीनी लड़ाई की तरफ है।

कांग्रेस मोदी सरकार की असफलताओं तथा संप्रग सरकार के समय में हुए प्रयासों को जनता के बीच लेकर जाने की रणनीति तैयार कर रही है। अब सड़क से आंदोलनों, राजनीतिक अभियानों की शुरुआत की जाएगी और संसद भवन तक पार्टी केंद्र सरकार को घेरेगी। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में सभी को सुनने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सबसे एक सुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने धरना-प्रदर्शन और राजनीतिक अभियान तेज करने के लिए कहा है।

 
 

Related Articles

Back to top button