मनोरंजन

अजय देवगन के सबसे बड़े फ़ैन हैं विद्युत, 30 बार देखी ‘गंगाजल’, जानिए और क्या कहा

विद्युत अजय देवगन को देसी एक्शन हीरो मानते हैं, जो ज़मीन से जुड़े हैं और सच्ची बात करते हैं। विद्युत अजय के साथ मिलन लूथरिया की फ़िल्म बादशाहो में काम कर रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड में जब भी एक्शन हीरोज़ की बात चलती है तो इनमें विद्युत जाम्वाल का नाम ज़रूर शामिल होगा। भले ही वो बॉलीवुड में ज़्यादा पुराने नहीं हैं, लेकिन अपने डिफ़रेंट एक्शन से विद्युत ने कम वक़्त में काफी नाम कमाया है। ऐसे में ये सवाल लाज़िमी है कि वो किसे बेस्ट एक्शन एक्टर मानते हैं। जवाब सुनकर आपको हैरानी होगी।

विद्युत की फ़िल्म कमांडो 2 रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में उन्होंने ब्रीथटेकिंग एक्शन किया है। विद्युत अजय देवगन को देसी एक्शन हीरो मानते हैं, जो ज़मीन से जुड़े हैं और सच्ची बात करते हैं। विद्युत अजय के साथ मिलन लूथरिया की फ़िल्म बादशाहो में काम कर रहे हैं। ये थ्रिलर फ़िल्म 70 के दशक में सेट है। विद्युत बताते हैं कि वो अजय के हमेशा से फ़ैन रहे हैं और उनके साथ काम करना बेहद स्पेशल है। पीटीआई से हुई बातचीत में विद्युत कहते हैं- “अजय देवगन सबसे अच्छी हिंदी बोलते हैं। वो धाराप्रवाह बोलते हैं। मैं उनके साथ काम करके ख़ुद को ब्लेस्ड फील कर रहा हूं। मैंने गंगाजल 30 बार देखी है। क्या शानदार परफॉर्मर हैं। वो रॉ और हमारे देसी एक्शन हीरो हैं।

इस फ़िल्म के अलावा विद्युत तिग्मांशू धूलिया की यारा में भी लीड रोल में हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ अमित साध और श्रुति हासन हैं। यारा पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी 1975 से आज के दौर में सेट है। विद्युत बताते हैं कि इस फ़िल्म के लिए उन्होंने अपने वेट में काफी चेंज किया है क्योंकि उनका किरदार 21 से 50 साल की उम्र में दिखाया जाएगा।

विद्युत जंगली नाम की फ़िल्म भी कर रहे हैं। विद्युत कहते हैं कि उनकी तीनों फ़िल्में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। देवेन भोजानी डायरेक्टिड कमांडो 2 अगले महीने रिलीज़ हो रही है।

Related Articles

Back to top button