अजब-गजबमनोरंजन

अनारकली ऑफ आरा’ का टीजर जारी

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म ’अनारकली ऑफ आरा’ का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। इसमें स्वरा भास्कर देसी लुक में दिख रही हैं। टीजर में पेश की गई अनारकली की हल्की झलक लोगों को यह फिल्म देखने के लिए आकर्षित कर सकती हैं। स्वरा की इस फिल्म के टीजर को सोनम कपूर ने लॉन्च किया।

सोनम ने ट्विटर पर लिखा है कि इसे देखा, बेहद पसंद आया। आप लोगों के सामने पेश है अनारकली ऑफ आरा। अनारकली ऑफ आरा’ की कहानी बिहार के आरा जिले की एक ऐसी गायिका(स्वरा) के ईदगिर्द घूमती है जो अश्लील गाने गाती है। कहानी में रोमांचक मोड़ तब आता है जब अनारकली का सामना एक शक्तिशाली व्यक्ति से होता है जिसने उसका शोषण किया था और वह उसके सामने घुटने टेकने के बजाय उससे लड़ती है।

Related Articles

Back to top button