अजब-गजबमनोरंजन

अनिल कपूर की बेटी संग खुल्लम खुल्ला इश्क फरमा रहा ये बिजनेसमैन

सोनम कपूर वैसे तो बिजनेसमैन आनंद अहूजा को खुल्लम-खुल्ला डेट कर रही हैं। लेकिन अपने रिश्ते के बारे में दोनों ने कभी मीडिया से कुछ नहीं बोला है। हाल ही में दोनों को दिल्ली में लगे आर्ट फेयर में साथ घूमते देखा गया। यहां दोनों ने कई आर्टिस्ट के शो केस देखे। इस दौरान सोनम पीच और सफेद कलर की केजुअल ड्रेस पहने हुए थीं।

वहीं आनंद सफेद रंग की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आएं। सोनम और आनंद बिलकुल बेफिक्र होकर घूम रहे थे। वो कभी सोनम के मोबाइल में झांकते दिखे तो कभी दोनों सिर पकड़े हुए नजर आए।सोनम आनंद को पेंटिंग दिखाते हुए उसके बारे में कुछ बताती हुई भी दिख रही हैं। दोनों एक साथ फोटोज में काफी अच्छे लग रहे हैं। सोनम कपूर पिछले दिनों एक इंटरनेशनल कवर के शूट के लिए लॉस एंजिलिस गई थीं। यहां भी आनंद अहूजा उनके साथ गए थे।
सोनम के इस रिश्ते के बारे में उनके परिवार वालों को भी पता है। सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को पापा अनिल की लंदन में हुई बर्थडे पार्टी में भी इनवाइट किया था। सोनम और आनंद दोनों दो साल से ज्यादा वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सोनम लोगों से हमेशा दूर रहने की कोशिश करती हैं। खासकर उस समय जब वो आनंद के साथ होती हैं। कई बार पार्टीज में भी दोनों को एक साथ देखा गया है। हालांकि, सोनम ने अभी तक अपने अफेयर की बात को स्वीकार नहीं किया है।
  
 

Related Articles

Back to top button