अजब-गजबमनोरंजन

अनुराग का खुलासा, अपनी फिल्मों में दिखाएंगे इन दो राज्यों की कहानी

anurag-20-09-2016-1474334661_storyimageबॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार अनुराग कश्यप ने मुंबई के बैकग्राउंड पर एक के बाद एक कई फिल्में बनाकर मुंबई का एक नया चेहरा दर्शकों के सामने रखा। अब उन्होंने अपनी फिल्मों में उत्तर प्रदेश और बिहार की कहानियां दिखाने का निर्णय लिया है।

अनुराग का मन अब मुंबई से भर गया है इसीलिए उन्होंने अब अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया है। अनुराग ने बताया कि वह आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार की कहानी पर फिल्में बनाने जा रहे हैं। अनुराग ने कहा, ‘अब मैं अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हूं।

अभी मैंने दो फिल्मों की कहानियां लिखी हैं और वो दोनों ही उत्तर प्रदेश की कहानियां हैं। इसके अलावा जो दो फिल्में मैं प्रोड्यूस कर रहा हूं, वे बिहार आधारित हैं।’

उनकी लिखी फिल्म ‘सत्या’ से लेकर उनके निर्देशन में बनी ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं अनुराग ने ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘रमन राघव 2.0’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं।

 
 
 

Related Articles

Back to top button