मनोरंजन
अपनी पहली फिल्म के लिए अभय देओल ने बदल लिया अपना लुक

अभय देओल इन दिनों कहां हैं? अगर आप भी अभय के फैन हैं, तो इस सवाल का जवाब जरूर तलाश रहे होंगे. आपको बता दें कि अभय ने हाल ही में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. शनिवार को उनकी इस फिल्म ‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ का टीजर लॉन्च किया गया था. इसमें वह एक ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर यकीन करना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है.
‘PM अंकल, स्कूल के दो लोगो ने मेरे साथ रेप किया, कुछ करिए नहीं तो जान दे दूंगी’
यह टीजर 1 मिनट 13 सेकेंड का है। इसके आखिर में अभय की झलक दिखाई देती है.22 सितंबर को ही फिल्मकार ए.आर. मुरुगदास ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अभय का तमिल फिल्म इंडस्ट्री में स्वागत किया था.
अभय ने भी इसे री-ट्वीट करते हुए मुरुगदास का शुक्रिया अदा किया था.




