अद्धयात्म

अपनी राशि के अनुसार जानिए कितना मजबूत है आपका मनोबल?

ज्योतिष में तृतीय,पंचम,षष्ठ और एकादश भाव से मनोबल और आत्मविश्वास की मजबूती देखी जाती है. चन्द्रमा मन का कारक होता है और सूर्य तथा मंगल मनोबल के कारण बनते हैं. अग्नि तत्त्व के मजबूत होने से मनोबल बढ़ता है और इसके कमजोर होने से मनोबल कमजोर होता है. कुछ मामलों में केंद्र में बैठा बृहस्पति या मजबूत बृहस्पति और शनि भी मनोबल को मजबूत कर देता है. रंग और मन्त्रों के प्रयोग से मनोबल को मजबूत किया जा सकता है.

मेष राशि- आम तौर पर इनका मनोबल मजबूत होता है, चंचल मन इनकी समस्या का कारण बनता है

                सूर्य को लाल फूल डालकर अर्घ्य देने से मनोबल में सुधार होता है

वृष राशि- या तो मनोबल बहुत मजबूत होता है या बहुत कमजोर

                शनि देव के लिए प्रकाश का दान करने से और नीले रंग के प्रयोग से लाभ होता है

मिथुन राशि- मनोबल बहुत मजबूत नहीं होता , इनको सहारे की जरूरत होती है

                    हरा रंग इनके मनोबल को काफी मजबूत कर देता है, साथ ही खान पान का ख्याल रखें.

कर्क राशि- भावना प्रधान राशि होने के कारण मनोबल जल्दी कमजोर हो जाता है

                 सूर्य को हल्दी मिलाकर जल दें,पीले रंग का खूब प्रयोग करें

सिंह राशि- इस राशि के लोग अदम्य साहस और मनोबल के स्वामी होते हैं

                 हमेशा काले रंग से बचना चाहिए तथा सूर्योदय के पूर्व उठने का प्रयास करना चाहिए

कन्या राशि- मनोबल सामान्य होता है लेकिन कभी कभी जिद्द के कारण आत्मविश्वास बढ़ जाता है

                    सफ़ेद रंग इनको संतुलित रखता है साथ ही मंगलवार को इनको मीठी चीज़ों का दान करना चाहिए

तुला राशि- आत्मविश्वास बढ़ता घटता रहता है, ख़ास तौर से अगर मामला परिवार का हो

                 लाल रंग से बचाव करना चाहिए, नीले रंग का खूब प्रयोग करें , शनि मंत्र का जाप करें

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग आत्मविश्वास तथा भावनाओं का सही प्रयोग करना जानते हैं

                     नारंगी रंग का प्रयोग करें, अक्षत डालकर भगवान सूर्य को जल दें

धनु राशि- मनोबल,साहस और पराक्रम की राशि है , मनोबल अत्यधिक रहता है

                केवल काले रंग के प्रयोग से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें

मकर राशि- मनोबल या तो बहुत मजबूत होता है या बहुत कमजोर , यहाँ मनोबल केवल और केवल शनि पर निर्भर करता है

                   शनि मंत्र का जाप करें, शनिवार को प्रकाश का दान करें,सफ़ेद रंग का प्रयोग करें

कुम्भ राशि- मनोबल बहुत मजबूत होता है पर अक्सर इनको मनोबल और ताक़त की याद दिलानी पड़ती है

                   हमेशा नीले रंग का प्रयोग करें,प्रातः काल सूर्य को जल दें,नशे से बचाव करें

मीन राशि- इस राशि के लोग दुविधा के शिकार हो जाते हैं,अतः मनोबल डांवाडोल होता रहता है

                 सुनहरे या पीले रंग का प्रयोग करें, हनुमान जी के मंत्र “ॐ हं हनुमते नमः”

Related Articles

Back to top button