अजब-गजबमनोरंजन

अपने बॉयफ्रेंड के साथ कैमरे में कैद हुईं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी!

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाडिय़ा के साथ देखा गया। शिखर और जाह्नवी बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच के लिए पहुंचे थे। वहीं रेस्टोरेंट के बाहर मीडिया को देखकर जाह्नवी और शिखर अलग अलग निकले।

जाह्नवी मीडिया से बात किए बिना ही जल्दी जल्द कार की तरफ निकल गईं। वहीं शिखर भी अलग कार से लंच कर अपने रास्ते निकल गए। आपको बता दें कि दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है।

जाह्नवी इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जाह्नवी करण जोहर की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि करण ही उन्हें लॉन्च करेंगे, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 खबरें थीं कि निर्देशक एआर मुरुगदौस जाह्नवी को अपनी अगली फिल्म में लेना चाहते हैं। इसके लिए श्रीदेवी और बोनी कपूर से भी बात हो चुकी थी, लेकिन जाह्नवी ने यह कहकर फिल्म करने से मना कर दिया कि वे अभी डेब्यू के लिए तैयार नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button