अद्धयात्म

अपनों को और करीब लाना चाहते हैं तो आजमाएं ये उपाय…

feng1मुश्किल हालातों में अपने ही काम आते हैं। परिवार में प्रेमभाव और रिश्तों में अपनापन बना रहे तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

वास्तु और फेंगशुई में कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर हम अपनों को और करीब ला सकते हैं। ऊर्जा का सही संतुलन हमारे जीवन में खुशियां और ताजगी भर सकता है।
घर में नकारात्मक ऊर्जा कहीं घर की बालकनी या छत से तो नहीं आ रही है। इसके लिए ध्यान दें कि इन जगह पर कांटेदार पौधों को तो नहीं रखा गया है। अगर ऐसा है तो इन्हें तुरंत हटा दें। 
घर की नालियों से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। कोई भी नाली रुकी हुई न हो। पैसों से परेशान रहते हैं तो इसके पीछे वजह टायलेट का दरवाजा भी हो सकता है। इसलिए टॉयलेट के दरवाजे को हमेशा बंद रखना चाहिए।
घर में ऊर्जा का प्रवाह बना रहे, इसके लिए घर में पेंडुलम वाली घड़ी का उपयोग करना चाहिए। अगर आप नवविवाहित हैं तो बिस्तर भी नया इस्तेमाल करें। अगर ऐसा संभव नहीं तो पुरानी चादर को कभी प्रयोग में न लाएं। बाथरूम या टॉयलेट की दीवार से सटाकर अपना बिस्तर न लगाएं। बाथरूम या टॉयलेट का दरवाजा बेडरूम में ठीक सामने दिखता हो, ऐसी जगह भी बेड न लगाएं। यदि ऐसा हो तो टॉयलेट या बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए। 
अपना बिस्तर खिड़की से सटाकर कभी न लगाएं। इससे रिश्तों में तनाव उत्पन्न होता है। घर के उत्तरी क्षेत्र में आप दुनिया का नक्शा लगा सकते हैं। यह आपके प्रभाव क्षेत्र को बेहतर बनाता है। शयन कक्ष के उत्तरी भाग में महापुरुषों की तस्वीरें लगा सकते हैं। इससे आप अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। ड्राइंग रूम में सोफा दरवाजे के ठीक सामने न हो। बाथरूम को साधारण और साफ-सुथरा रखें तो बेहतर है। शयनकक्ष में हंसते हुए बच्चे के चित्र लगाएं।

Related Articles

Back to top button