अजब-गजबमनोरंजन

अर्जुन कपूर को लेकर रणवीर दुखी

अभिनेता रणवीर सिंह अपने दोस्त अर्जुन कपूर की ’लव लाइफ’ को लेकर काफी परेशान हैं। अपने दोस्त को परेशान देख रणवीर ने अर्जुन कपूर को उनका ’बेटर हाफ’ बनने का आश्वासन तक दे दिया है। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ’हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर लॉन्च हुए कुछ घंटे ही हुए थे कि अर्जुन के रणवीर का यह ऑफर पहुंच गया।

रणवीर सिंह ने फिल्म ’हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर ट्वीट करते हुए लिखा, ’तुझे रोता हुआ देखकर मुझे भी रोना आता है बाबा, वह सिर्फ तुम्हारी ’हाफ’ बनना चाहती है? ठीक है, मैं तुम्हारा दूसरा हाफ बनुंगा, ’द बेटर हाफ’। तू बस रोना मत।’ दरअसल इस फिल्म के ट्रेलर में श्रद्धा, अर्जुन से कहती हैं कि वह सिर्फ उनकी हाफ गर्लफ्रेंड बन सकती हैं। इस ट्रेलर में अर्जुन इस बात को लेकर काफी परेशान और दुखी नजर आए हैं। रणवीर और अर्जुन साल 2014 में फिल्म ’गुंडे’ में साथ नजर आ चुके हैं और तभी से दोनों के बीच की दोस्ती और याराना काफी चर्चित रहा है। यह दोनों प्यार से एक दूसरे को ’बाबा’ बुलाते हैं। यह दोनों एक साथ कई शो होस्ट कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button