Health News - स्वास्थ्य

आंखों की जलन को कम करेगा गाय का दूध, जानिए और उपाय

eyes_1467445279आंखों में जलन सूजन का कारण इंफेक्शन नही बल्कि और कई कारण हो सकते हैं। ज्यादा देर तक कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करना। देर तक टीवी देखना। धूल-मिट्टी चले जाना। ऐसे में घर पर मौजूद कुछ चीजों से इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है।

आंखों की जलन और सूजन को कम करने के लिए आधा कप इमली की पत्तियों को पीसकर गाय के दूध के साथ मिलाएं। देर तक मिलाने के बाद आंखों के चारों ओर इस लेप को लगाएं। इससे आंखों की जलन और पानी बहने की समस्या कम हो जाएगी। ध्यान रखें कि लेप आंखों के अंदर ना जाए।

गाय के दूध से बनी मलाई को पलकों के ऊपर रखें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। सुबह तक आंखों की जलन दूर हो जाएगी।

सुबह नहाते समय आंखों पर ठंडे पानी के छीटें मारें। इससे भी जलन शांत हो जाती है।

आंखों की जलन को दूर करने के लिए विटामिन ‘ए’ का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसलिए गाजर, आम, पपीता, आजवाइन, रसदार फल, दूध और मक्खन का प्रयोग करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button