राज्यराष्ट्रीय

आंध्रप्रदेश हादसा: पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया

sad-modiनई दिल्ली : आंध्रप्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में सात बच्चों सहित 22 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। ये श्रद्धालु तिरूपति मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद लौट रहे थे। तड़के उनका वाहन राजमुंदरी के समीप दौलेश्वरम में एक पुल के नीचे गिर गया। प्रधानमंत्री ने कहा, आंध्रप्रदेश में पूर्व गोदावरी जिले में एक दुर्घटना में इतने लोगों की मौत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुक्षे बहुत दुख हुआ। मरने वालों में सात बच्चे, आठ महिलाएं और वाहन चालक सहित सात पुरूष शामिल थे। चालक वाहन का मालिक भी था। मतक विशाखापटनम के समीप अच्युतापुरम के रहने वाले थे। हादसे में केवल एक लड़का बचा है। इस घायल लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती सूचना के अनुसार, ऐसा महसूस होता है कि वाहन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल की रेलिंग से नीचे गिर गया।

Related Articles

Back to top button