राष्ट्रीय

आएंगे अच्छे दिन, सस्ते होंगे पैट्रोल-डीजल

petrolनई दिल्लीः आम आदमी के लिए राहत भारी खबर है। इंटरनैशनल रेटिंग और रिसर्च फर्म क्रिसिल के अनुसार आने वाले दिनों में भारत में डीजल और पैट्रोल के दाम में 6 रुपए तक की गिरावट आ सकती है। सोना 25 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे जा सकता है। खाद्य पदार्थों समेत अन्य वस्तुओं के दाम में गिरावट आ सकती है। महंगाई पर पूरी तरह से कंट्रौल किया जा सकता है। इसका अहम कारण है कि आने वाले समय में कच्चे तेल में गिरावट, फॉरेन इनवेस्टर का गोल्ड मार्कीट की तरफ रुख न करना और इनवेस्टमेंट में कमी लाना शामिल है। क्रिसिल ने अनुमान अनुसार 2016 में भारत में कच्चे तेल की कीमत 45 डॉलर तक गिर सकती है। क्रूड में गिरावट से भारत को महंगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही ऑयल मार्कीटिंग कंपनियों का बिल भी घटेगा। ऑयल मार्कीटिंग कंपनियों को 2000-2500 करोड़ का फायदा संभव है। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पैट्रोल और डीजल भी 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ते हो सकते हैं। खाद्य वस्तुओं समेत अन्य कमोडिटी जैसे सोना और स्टील में गिरावट आएगी। सोना तो 1000 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है। फिलहाल इंटरनैशनल मार्कीट में सोना 1145 डॉलर प्रति औंस है। ऐसे में भारत में सोने की कीमत 25,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अगर सोना 1000 डॉलर प्रति औंस तक नीचे आ जाएगा तो भारत में सोने की कीमत 24,000 से 25,000 रुपए से नीचे तक आ सकती है।

Related Articles

Back to top button